[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एनडीए के चुनावी सभा अभियान की शुरुआत जमुई से गुरुवार को कर रहे हैं। बुधवार को सभा स्थल के पास दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों और एनडीए नेताओं की गहमागहमी रही। पीएम श्री मोदी खैरा के नरियाणा घाट के समीप बल्लोपुर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह वही जगह है जहां से 2019 में पीएम श्री मोदी ने चुनावी अभियान की शुरूआत की थी। तब लोजपा प्रमुख के रूप में स्व. रामविलास पासवान मौजूद थे। माना जा रहा है कि पीएम नए नारों और मुद्दों के साथ खैरा प्रखंड में बल्लोपुर मैदान से हुंकार भरेंगे। नरेंद्र मोदी लालू यादव के एनडीए में परिवारवाद वाले बयान का जवाब दे सकते हैं। वे राहुल गांधी को भी निशाने पर ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को यहां मतदान है।
रामविलास पासवान के पुत्र और लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दो बार से जमुई के सांसद हैं। वर्तमान में भी चिराग इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रैं। इस बार पीएम की रैली का जगह वही है लेकिन उम्मीदवार का चेहरा बदल गया है। चिराग के लिए जमुई सीट महत्वपूर्ण है। क्योंकि उनके बहनोई यहां से चुनावी मैदान में हैं। यही कारण है कि चिराग पासवान जमुई में डटे हैं। पीएम के जमुई आने के साथ ही यहां राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
पीएम मोदी जमुई से आज बिहार में करेंगे चुनाव अभियान का आगाज, CM नीतीश कुमार मंच पर रहेंगे मौजूद
2019 में 39 सीटों पर एनडीए ने दर्ज कराई थी जीत 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने चुनावी अभियान की शुभारंभ के जमुई से ही की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई की चुनावी सभा भाग्यशाली मानी जाती है, क्योंकि 2019 के चुनाव में 40 सीटों में 39 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की थी। इस बार जमुई सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार हैं। लिहाजा इस सीट के लिए चिराग भी काफी मेहनत कर रहे हैं। नतीजा किसके पक्ष में जाएगा यह तो मतगणना के बाद मई माह में ही पता चल पाएगा। फिलहाल आज प्रधानमंत्री किन चुनावी मुद्दों पर बोलते हैं इस पर सबका ध्यान लगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर जमुई में होंगे। 2019 के चुनाव के बाद यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी पधार रहे हैं। पिछले चुनाव में भी जमुई की जमीन से ही पीएम ने बिहार में चुनावी सभाओं का सिलसिला शुरू किया था। इस बार भी वही होने जा रहा है। पीएम के साथ सीएम नीतीश कुमार भी होंगे।
जमुई के लोग उत्सुक हैं। यह सुनने-जानने को कि प्रधानमंत्री किन मुद्दों पर बोलेंगे। किन नारों को उछालेंगे। बुधवार की रात के दस बजे सभा स्थल पर फाइनल टच देने का काम चल रहा था। करीब सौ मजदूर लगे थे। इतने ही सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इतने ही नेता-कार्यकर्ता। सबके सब एनडीए से जुड़े। पीएम भाजपा से, सीएम जदयू से और प्रत्याशी लोजपा-आर से। वहीं मौजूद एक नेताजी बोले, पिछले चुनाव वाले मुद्दे पुराने हो गए। पिछली दफा पीएम ने सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए विपक्षी गठबंधन को घेरा था। इस बार वह मुद्दा नहीं है। तो क्या है? इस बार है राम मंदिर का बन जाना। भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना। पिछली दफा पीएम ने अपने भाषण में महामिलावटी शब्द का जिक्र विपक्ष के लिए किया था। इस बार विपक्षी गठबंधन का अपना नाम है। इंडी.. पीएम इसके आगे-पीछे कुछ जोड़ जाएं तो अलग बात है। बातें तो नक्सलवाद और सिंचाई व्यवस्था की भी हुई थी। नक्सलवाद की कमर तो सचमुच टूट चुकी है। सिंचाई व्यवस्था के और बेहतर होने का इंतजार है। पीएम किन स्थानीय मुद्दों को छुएंगे, यह गुरुवार को सुनाई देगा। नजर तो राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बराबर बनी रहेगी।
[ad_2]
Source link