नागपुर संवाददाता :प्राजक्ता चक्रवर्ती
नागपुर: कलमेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एस बी एल एनर्जी लिमिटेड शनिवार दोपहर में विस्फोट हुआ, इस हादसे में वंदना जंगले और अर्चना लोखंडे नामक कर्मचारी के हाथ जल गए।एसबीएल एनर्जी लिमिटेड स्लरी, भूकंपीय और इमल्शन विस्फोटकों के साथ-साथ कम कॉलम चार्ज विस्फोटक भी बनाती है।
नागपुर के कलमेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत में औद्योगिक और खनन विस्फोटक बनाने वाली इकाई में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ इसकी जानकारी कलमेश्वर पुलिस अधिकारी ने दी।
घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर जांच कर रहे हैं। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
