BREAKING
FAC News
Back

पत्रकार एल.एन. सिंह ‘पप्पू’ की नृशंस हत्या से प्रयागराज में सनसनी; पत्रकार समाज में गहरा आक्रोश

| | views
पत्रकार एल.एन. सिंह ‘पप्पू’ की नृशंस हत्या से प्रयागराज में सनसनी; पत्रकार समाज में गहरा आक्रोश
पत्रकार एल.एन. सिंह ‘पप्पू’ की नृशंस हत्या से प्रयागराज में सनसनी; पत्रकार समाज में गहरा आक्रोश संवाददाता फरियाद अली *प्रयागराज।* सिविल लाइंस इलाके में देर रात घटी दिल दहला देने वाली घटना; 20-25 वार कर मौत के घाट उतारा प्रयागराज में शनिवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के जाने-माने और बेबाक पत्रकार एल.एन. सिंह ‘पप्पू’ की कुछ अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। सिविल लाइंस इलाके में हुई इस घटना में हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एल. एन. सिंह पर करीब 20 से 25 बार वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एल.एन. सिंह लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय थे और अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन की खबर से न केवल मीडिया जगत, बल्कि पूरे शहर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। लोकतंत्र की आवाज़ पर सीधा हमला: IRA इस नृशंस हत्या के बाद इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (IRA) ने कड़ा रुख अपनाया है। IRA ने घटना की निंदा करते हुए इसे सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ पर सीधा हमला बताया है। IRA के अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा, अब खामोशी नहीं चलेगी — पत्रकार सुरक्षा कानून बने, न्याय मिले! पत्रकार संगठनों ने तुरंत कार्रवाई और न्याय की मांग करते हुए प्रमुख माँगे उठाई हैं: फास्ट ट्रैक कोर्ट आरोपियों को शीघ्र और कठोरतम सज़ा दी जाए। पत्रकार सुरक्षा कानून देश में तुरंत पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। परिवार को सहायता मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पारदर्शी जाँच मामले की हर परत खोली जाए और हत्या के पीछे के सभी सहयोगियों पर कार्रवाई हो। पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार इस बीच, पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने पत्रकार समाज को सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। IRA ने पुलिस के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा, अब न्याय में देरी नहीं, दृढ़ता चाहिए। पत्रकार समुदाय ने एकजुटता दिखाते हुए श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित करने की घोषणा की है। पत्रकारों का स्पष्ट संदेश है कि जब तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं होता, तब तक उनकी आवाज़ सड़क से संसद तक गूंजती रहेगी। यह हत्या नहीं, लोकतंत्र की कलम पर हमला है। सच की लड़ाई अब और तेज़ होगी।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News