ज़ीशान काज़मी
जलालाबाद शामली उत्तर प्रदेश lप्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे मे सपा पिछडा वर्ग द्वारा शिक्षा जगत की प्रमुख महिला सावित्री बाई फुले की 192 वी जयन्ती नारी शक्ति दिवस के रूप मे मनाई गयी l इस अवसर पर वक्ताओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं का जीवन मे अनुसरण करने पर बल दिया l सपा पिछडा वर्ग प्रदेश सचिव रविंद्र प्रधान जोगी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले प्रेरणा स्रोत महिला समाज सुधारक शिक्षा जगत मे एक विशेष प्रकार की अलख ज्योति प्रकाश मान करने वाली महिला थी l उनका जीवन वर्तमान महिला जगत के लिए प्रेरणा स्रोत है उनकी शिक्षाएं समाज सेवा कार्य शैली मार्गदर्शन करती रहेगी उनका समाज मे योगदांन अमर रहेगाl डा. अनुज सैनी ने कहा की पिछड़ा समाज मे जन्म लेकर महिलाओ को अधिकारों के प्रति जागरूक करने का श्रेय भी सावित्री बाई फुले को ही जाता हैl जिला सचिव पिछड़ा वर्ग शामली राशिद मलिक ने कहा की आज की शिक्षित महिलाओ मे सावित्री बाई फुले की झलक साफ नजर आती है ज़ब देश की बिटिया, महिला, तरक्की कर देश का नाम रोशन कर देश का तिरंगा लहराती है lसपा के मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष इकराम राव ने कहा की शिक्षा से ही मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ी जाती है, शिक्षा को उच्च स्तर से हासिल करने पर बल दिया lनारी शक्ति दिवस मे मो. हम्माद, मकबूल मलक, दीपक सैनी, सोरभ सैनी, मदन सैनी, राजन, सादाब शाह, नदीम मलक आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंl