[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
IPL 2024 Points Table- गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह सीजन की पहली हार है। इस हार के साथ चेन्नई ने आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज खो दिया है। जी हां, चेन्नइ सुपर किंग्स इस हार के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं उनकी हार से कोलकाता नाइट राइडर्स को फायदा पहुंचा है। केकेआर अब आईपीएल 2024 की नई टेबल टॉपर टीम बन गई है। सीएसके और केकेआर दोनों के 4-4 अंक है, मगर बेतर नेट रन रेट होने की वजह से कोलकाता पहले तो चेन्नई दूसरे पायदान पर है।
वहीं ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है। डीसी को सीजन के तीसरे मुकाबले में जाकर पहली जीत का स्वाद चखने को मिला है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर पहुंच गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नुकसान हुआ है। यह दोनों टीमें क्रमश: 8वें और 9वें स्थान पर खिसक गई है।
DC vs CSK: धोनी आए और छा गए, चौके-छक्कों की बारिश से जीता दिल; आखिरी ओवर में अलग लेवल का कहर
वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसका खाता अभी तक नहीं खुला है। एमआई ने अभी तक खेले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आज यानी 1 अप्रैल को टीम अपना पहला होम मैच वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। उम्मीद है इस मैच में मुंबई इंडियंस का भी जीत का खाता खुलेगा।
आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.047 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.976 |
राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.800 |
गुजरात टाइटंस | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.738 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | +0.204 |
लखनऊ सुपर जाएंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.025 |
दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.016 |
पंजाब किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.337 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.711 |
मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.925 |
कैसा रहा दिल्ली वर्सेस चेन्नई मैच?
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत (51) और डेविड वॉर्नर (52) के अर्धशतक के दम पर 191 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने भी 43 रनों की धुआंधार पारी खेली। मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र फ्लॉप साबित हुए जिसके बाद दबाव अजिक्य रहाणे (45) और डेरिल मिचेल (34) पर आ गया। दोनों ने सीएसके की पारी को संभालने की कोशिश की, मगर मैच उनके हाथों से निकलता गया। अंत में धोनी ने आकर 16 गेंदों पर 37 रन बनाए, मगर वह टीम के काम नहीं आ सके। खलील अहम दिल्ली की जीत के हीरो रहे जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।
[ad_2]
Source link