अनियंत्रित अल्टो पेट्रोल पंप में घुसी तेल भरने वाले कर्मचारी को गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में भर्ती

admin

श्रावस्ती के सिरसिया विकास खंड के हररैया तराई में स्थित भारत पेट्रोल पंप पर देर शाम एक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेट्रोल टंकी में जा घुसी। इस हादसे में पेट्रोल भर रहे कर्मचारी श्याम नारायण को गंभीर चोटें आईं।

 

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को सूचित किया। एंबुलेंस पायलट संजय कुमार मिश्रा और ईएमटी निखिल श्रीवास्तव गाड़ी नंबर यूपी32 एफजी 2360 के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारी को भिनगा स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल कर्मचारी श्याम नारायण (35) छोटकी डीह के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम बदलू राम है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *